संबंध

by केवीन मिलर से

शब्दचित्र - राल्फ विंटर, स्टार ट्रेक IV और VI, माइटी जो यंग, एक्स-मेन, प्लऐनेट औफ दि एप्स

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

success storyप्रभु के पास भी हँसने-हँसाने की भावना रहती है यह बात राल्फ विंटर, जो प्लॅनेट ऑफ दि एप्स, एक्स-मॅन मालिका, और स्टार ट्रेक के तीन भाग ऐसी फिल्मों के निर्माता थे, के बारे में सच ही साबित हुई. राल्फ उसकी हॉलिवूड तक के मार्गक्रमणा का वर्णन "प्रभु की दया, हास्य तथा कृपा का मनोरंजक प्रवास" इन शब्दों में करता है. जिस के चित्रपट उद्योग में कोई रिश्तेदार या संबंधी नहीं है और हॉलिवूड में काम करने का सपने में भी नहीं सोचा हो ऐसा आदमी इतनी ऊँचापन वाली फिल्में बनाता है इसका इससे और कुछ भी स्पष्टीकरण नहीं दिया जा सकता है.

हालात में अनोखा मोड
जबकि राल्फ उसकी १२ साल की उम्र में ख्रिश्चन बना, हायस्कूल में जानेतक उसका विश्वास उसके जीवन पर कैसा प्रभाव डालता है इस प्रकार के सवाल उसने नहीं पूछे थे. पास्टर या प्रीचर बनना या "कुछ उपयुक्त करना" ऐसा सोचने वाले राल्फ ने इतिहास विषय में पदवीपूर्व पदवी का अभ्यास प्रारंभ किया और उसके बाद सेमिनरी तक आगे पढ़ने की उसकी योजना थी. तथापि, सेमिनरी के मार्ग पर, राल्फ ने उसकी हायस्कूल की प्रियतमा से शादी की और, जैसा उसने लिखा है, "बच्चे हो गये". इस तरह, राल्फ को अगली शिक्षा का विचार छोड़कर अपने परिवार के परवरीश पर ध्यान केंद्रित करना पड़ा.

अच्छी नौकरी की राल्फ की तलाश ने उसे ब्रॉडवे डिपार्टमेंट स्टोअर्स में लाया. हालात की एक अनोखी मोड ने, उधर काम करने के थोडे ही दिन बाद, उसके मालिक ने पूछा कि क्या कंपनी के लिए प्रशिक्षण की वाडियो फिल्म बनाने में किसे दिलचस्पी है. वीडिओटेप देखना मानो सीधे बजार में आना था और जबकि राल्फ को उसकी संभाव्य क्षमता की जिज्ञासा थी, उसने कोशिश करने का तय किया. उसपर उसने काफी महत्त्वपूर्ण काम किया होगा क्योंकि राल्फ के प्रशिक्षण वाडियों ने राष्ट्रीय आकर्षण पैदा किया. यह बात उसे मालूम होने से पहले, पॅरामाउंट पिक्चर्स में निर्माता के पद पर काम करने के लिए उसे बुलाया गया था. किस्मत के इस यकायक बदलाव की वजह से राल्फ को इस

प्रक्रिया में कठिनाइयाँ आयी. "यकायक मैं ऐसी जगह पहुँचा जहाँ पर हर हप्ते दस टीवी शो और बड़ी बड़ी फिल्में बनती थी - और मैं मायकेल आइन्स्टाईन्स, दि जेफ्री कैझेनबर्गज और दुनिया के बेरी डिलर्स की माँगे पूरी कर रहा हूँ." राल्फ कहता है, "वे सब दरवाजे से आते थे."

संबंध गुरुमंत्र हैं
शुरू से ही, राल्फ किस्मतवाला था क्योंकि वह ऊँचे स्तर की फिल्मों मे शामिल हुआ. इन हिट फिल्मों ने उसे २६ मूव्ही तथा टीवी शोज निर्माण करने का मौका प्राप्त कर दिया जिस जिस की वजह से उसे हॉलिवूड के सन्माननीय अ-सूचि में स्थान प्राप्त हुआ.

बावजूद उसकी सफलता के, राल्फ के लिए, उस के मूव्ही सफलता प्राप्त करते हैं या नहीं यह बात नहीं बल्कि उसके जरिये जो संबंध वह प्रस्थापित कर सकता है, वह बात सब से महत्त्वपूर्ण लगती है. वह कहता है, "ख्रिश्चन मार्ग पर चलना ही सब से महत्त्वपूर्ण है." "एकात्मता के साथ श्रेष्ठता का खयाल रखना और सहकर्मीयों से दया और सद्‍भावना से पेश आना और जो अपनी फिल्म चलने के लिए अत्युत्सुक हैं ऐसे आस-पासवाले दूसरों की तरह उन्मत्त या विकृत न बनना यही अपने अलगपन का प्रतीक है. हॉलिवूड का मिथक है कि आप उतने ही अच्छे हैं जितना आप का पिछला प्रकल्प था. लेकिन ये संबंध प्रस्थापित रहेंगे फिर चाहे मैं किसी भी फिल्म पर काम कर रहा हूँ, या कोई भी मेरा अगला प्रकल्प हो."

राल्फ ने जिस राह पर मार्गक्रमणा की वह किसी भी प्रकार से लक्षणीय है. लेकिन वह समझता है कि राह के मौके की जगहों पर प्रभु का हाथ उसे मार्गदर्शन कर रहा था जो उसने उस वक्त देखा नहीं था. "आज जब मैं पीछे मुडकर देखता हूँ, तब मैं थोडा संगीत, सिनेमा के सामने थोडा अभिनय, ख्रिसमस प्ले का दिग्दर्शन, युवकों के साथ काम करना, चर्च के बोर्ड पर डिप्लोमॅट देखता हूँ. निर्माता बनने पर ये सभी चीजें काम में आयी. वही निश्चय से प्रभु का हाथ था. मैं ने उस फ्लाईट के मार्ग की रचना नहीं की थी, लेकिन उस ने की थी."

क्या आप को अपनी अंतःशक्ति प्राप्त करने में दूसरों की मदद करना चाहते हैं? आप अगर जीझस को नहीं जानते हैं, तो हम नीचे दी हुई प्रार्थना करने के लिए हम आप को प्रोत्साहित

प्रभु जीझस, मैं आपको व्यक्तिगत रूप से जानना चाहता हूँ. मेरे पातकों के लिए सूली पर चढ़ने के लिए मैं आप को धन्यवाद देता हूँ. मेरा परित्राता तथा स्वामी होकर आने के लिए मैं मेरे जीवन का दरवाज़ा खोल रहा हूँ. मेरी पातकों को क्षमा करने के लिए तथा शाश्वत जीवन देने के लिए मैं आप को धन्यवाद देता

यह प्रार्थना करने से, जो आपको मार्गदर्शन करेगा तथा मार्ग के हर क़दम पर प्रोत्साहित करेगा उस जीझस के साथ व्यक्तिगत रूप से संबंध प्रस्थापित करने के प्रयास का पहला क़दम है. आप के लिए प्रार्थना करने में तथा और जानकारी इ-मेल द्वारा भेजने में हमें खुशी होगी.

 

YES

मुझे नीचे दिया हुआ सवाल या टिप्पणी करनी हैः
 यहॉं पर क्लिक करें

~~~~~~~~~~~~~~~~~~

     सफलता के 4 मर्म

शीर्ष स्थान जाएं
इस पृष्ठ को ई-मेलद्वारा दोस्त को भेजें